नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नक्सल पीड़ितों के घर पहुंचे गुरुजी, टूटे परिवारों को मिला सहारा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नक्सल पीड़ितों के घर पहुंचे गुरुजी, टूटे परिवारों को मिला सहारा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सुकमा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सुकमा ब्यूरो

सुक्की के घर मरम्मत के लिए 51 हजार, एक साल तक हर माह 31 हजार की मदद; मृतक के बेटे की पढ़ाई और हुनर का भी उठाया जिम्मा

सुकमा ACGN:- नक्सल हिंसा का दर्द झेल चुके परिवारों के बीच पहुंचकर उनका दुख-दर्द साझा करने और उन्हें फिर से आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ाने की पहल मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने की है।

उन्होंने सुकमा जिले के नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी परिस्थितियों की जानकारी ली और तत्काल आर्थिक सहयोग के साथ भविष्य में शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का भरोसा दिलाया।


जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बेनपल्ली पटेलपारा निवासी मुचाकी रामा की 5 मई 2025 को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर दी थी। उनकी मौत के बाद परिवार में पत्नी आयाती, 18 वर्षीय पुत्र किशोर, 15 वर्षीय पुत्री संजना और करीब 70 वर्षीय माता मुचाकी हुंगी रह गई हैं। परिवार वर्तमान में कृषि कार्य के सहारे अपना जीवन चला रहा है।


डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने परिवार से मुलाकात कर परिस्थितियों को समझा और मृतक के पुत्र किशोर की आगे की शिक्षा के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही किशोर को वुडन कार्य का प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया गया है। प्रशिक्षण से संबंधित पूरा खर्च मातंगी धाम द्वारा वहन किया जाएगा। उद्देश्य है कि किशोर शिक्षा के साथ एक हुनर भी सीखे और भविष्य में रोजगार हासिल कर परिवार का सहारा बन सके।


इसी तरह चिंतलनार थाना क्षेत्र के भीमापुरम निवासी 14 वर्षीय मड़कम सुक्की भी नक्सल हिंसा का दर्द झेल चुकी हैं। पूर्व में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से उनका एक पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। सुक्की के परिवार में उनकी मां मड़कम लिंगी, 20 वर्षीय बड़ी बहन मड़कम भीमे और 6 वर्षीय छोटा भाई मड़कम गुड्डी हैं। परिवार कृषि कार्य के माध्यम से अपना भरण-पोषण करता है।


सुक्की की स्थिति को देखते हुए मातंगी धाम की ओर से परिवार को घर की मरम्मत के लिए तत्काल 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने उसके भविष्य को लेकर भी सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सुक्की के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आवश्यक सहायता और सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


सुक्की के लिए मातंगी धाम की ओर से एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जब तक उसे रोजगार प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक एक वर्ष तक हर माह 31 हजार रुपये की सहयोग राशि देने का आश्वासन दिया गया है। यह राशि उसके उपचार, दैनिक जरूरतों और परिवार के सहारे के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।


डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को केवल तत्काल आर्थिक मदद देना पर्याप्त नहीं है। ऐसे परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने, अपने पैरों पर खड़े होने और रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलना भी जरूरी है। इसी सोच के साथ मातंगी धाम की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और आर्थिक सहयोग की दिशा में काम किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि हिंसा से प्रभावित परिवारों ने बहुत कुछ खोया है, लेकिन उनका भविष्य खत्म नहीं हुआ है। समाज और सक्षम संस्थाओं का दायित्व है कि ऐसे परिवारों का हाथ थामकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए। मातंगी धाम भविष्य में भी जरूरतमंद और प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहेगा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now