नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘मन की बात’ से नवाचारों को मिलती है राष्ट्रीय पहचान : सीएम साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘मन की बात’ से नवाचारों को मिलती है राष्ट्रीय पहचान : सीएम साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के लिए हर वर्ग की भागीदारी जरूरी, महिमा राजपूत की उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ को गर्व

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री का देशवासियों से आत्मीय संवाद का ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचार, समाजसेवा और सकारात्मक बदलाव के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का देशवासियों को इंतजार रहता है। प्रधानमंत्री इसमें ऐसे लोगों और प्रयासों का उल्लेख करते हैं, जिनकी जानकारी सामान्य तौर पर देश के बड़े हिस्से तक नहीं पहुंच पाती। इससे बिना किसी स्वार्थ के समाज और राष्ट्रहित में काम करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ता है और उनके कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के छोटे-छोटे गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में अनेक लोग पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और नए प्रयोगों के जरिए बदलाव ला रहे हैं। ऐसे सामान्य लोगों के असाधारण कार्यों को ‘मन की बात’ राष्ट्रीय मंच देती है। इससे सकारात्मक सोच और जनभागीदारी की भावना मजबूत होती है।


    नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प पर महत्वपूर्ण संदेश दिया है। देश की युवा शक्ति विकास की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, समाज और हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि नशे का असर सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार और समाज इससे प्रभावित होता है। स्वस्थ, शिक्षित और ऊर्जावान युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नशामुक्ति के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की अपील की।


         ‘हर घर तिरंगा’ में दिखी देशभक्ति की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति देशवासियों के उत्साह का भी उल्लेख किया। अभियान के तहत 8 करोड़ से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की। यह केवल संख्या नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति देशवासियों के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ जन-जन का अभियान बन चुका है। ऐसे अभियान देश की एकता और नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।


   पीएम स्वनिधि से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबार से जुड़ी महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थियों में लगभग 46 प्रतिशत महिलाएं हैं और देशभर में करीब 35 लाख महिलाएं इससे जुड़कर अपने छोटे कारोबार को नई गति दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत महिला अपने परिवार के साथ समाज और देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


स्वच्छता सरकारी अभियान नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता में स्थायी बदलाव तभी आएगा, जब यह केवल सरकारी अभियान न रहकर प्रत्येक नागरिक की आदत और जिम्मेदारी बने। घर से लेकर मोहल्ले, गांव और शहर तक हर व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले तो इसका व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने और अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।


अंतरिक्ष विज्ञान में छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत की उपलब्धि पर गर्व
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज देश की बेटियां विज्ञान और तकनीक सहित हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मिशन शक्ति सैट जैसे प्रयासों का उल्लेख किया, जिसके जरिए भारत सहित विभिन्न देशों की छात्राओं को सैटेलाइट तकनीक समझने और नवाचार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश की बेटी महिमा राजपूत भी इस महत्वपूर्ण मुहिम का हिस्सा बनी हैं। मुख्यमंत्री ने महिमा राजपूत को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उनकी सफलता दूसरी बेटियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देती है।

     ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का उल्लेख गौरव की बात
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की अलग-अलग कड़ियों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विरासत और उपलब्धियों का उल्लेख किया है। बस्तर ओलंपिक से लेकर मल्हार में मिले प्राचीन ताम्रपत्रों और काले हिरण के संरक्षण जैसे विषयों को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सकारात्मक प्रयासों को देशभर में पहचान मिलने से प्रदेशवासियों का उत्साह बढ़ता है। ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे अच्छे कार्यों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार, समाजसेवा और राष्ट्रहित जैसे विषयों पर जनभागीदारी बढ़ाना आज समय की जरूरत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह संवाद नागरिकों में कर्तव्यबोध जगाने के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं श्री पुरंदर मिश्रा सहित संतजन, विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now