नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मन की बात से संस्कृति, स्वदेशी और विकास को नई दिशा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मन की बात से संस्कृति, स्वदेशी और विकास को नई दिशा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, कहा, प्रधानमंत्री का संवाद जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना को देता है नई ऊर्जा

रायपुर ACGN:- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने रविवार को रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिक उपस्थित रहे।
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की उपलब्धियों, सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक विरासत, स्वच्छता, युवाओं को नशे से दूर रखने, स्थानीय उद्यमिता, कृषि में वैज्ञानिक नवाचार और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।
        डिजिटल दौर में इतिहास और विरासत का संरक्षण
कार्यक्रम में इतिहास और देश की समृद्ध विरासत को आधुनिक डिजिटल माध्यमों से संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत देश की पहचान और ताकत है। इतिहास, लोक परंपराओं, कला और सांस्कृतिक धरोहरों को आधुनिक तकनीक से सुरक्षित करने से आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों और गौरवशाली अतीत से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगी।
          नशामुक्त युवा ही बनाएंगे विकसित भारत
प्रधानमंत्री ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को नशे से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को रचनात्मक और राष्ट्रहित के कार्यों में लगाने के लिए परिवार, समाज और सरकार को मिलकर सकारात्मक वातावरण तैयार करना होगा।
                  तिरंगे से मजबूत हुआ राष्ट्रप्रेम
‘मन की बात’ में देशभर में आयोजित तिरंगा यात्राओं और उनमें लोगों की भागीदारी का भी उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री ने तिरंगे को देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक बताया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना और मजबूत होती है।
    छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बना रहा पीएम स्वनिधि
कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को मिल रहे आर्थिक सहयोग की चर्चा की गई। श्री अग्रवाल ने कहा कि छोटे व्यवसाय स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। जब कोई छोटा दुकानदार या ठेला संचालक आर्थिक रूप से मजबूत होता है तो उसका लाभ सीधे उसके परिवार और आसपास के बाजार को मिलता है।
            स्वच्छता को आदत बनाने की जरूरत
प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को निरंतर जनआंदोलन बनाए रखने का संदेश दिया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता और पर्यटन का गहरा संबंध है। स्वच्छ पर्यटन स्थल लोगों को आकर्षित करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के अवसर भी बढ़ाते हैं। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने में भी स्वच्छता की अहम भूमिका है।
आध्यात्मिक पर्यटन से संस्कृति और अर्थव्यवस्था को मजबूती
प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा सहित देश की धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा परंपरा का उल्लेख किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक यात्राएं केवल आस्था से जुड़ी नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से स्थानीय रोजगार, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के राम वन गमन पथ, माता कौशल्या की नगरी और प्राचीन धार्मिक स्थलों को प्रदेश की आध्यात्मिक पर्यटन की महत्वपूर्ण पहचान बताया।
       कृषि में विज्ञान और स्थानीय ज्ञान का मेल जरूरी
कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने पर भी प्रधानमंत्री ने जोर दिया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि नई तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियां किसानों के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं। आधुनिक विज्ञान के साथ पारंपरिक कृषि ज्ञान का समन्वय खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाने में मददगार हो सकता है।
  Vocal for Local से कारीगरों को मिलेगा नया बाजार
प्रधानमंत्री ने स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘Vocal for Local’ के मंत्र को दोहराया। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक उत्पाद केवल बाजार की वस्तुएं नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान के वाहक हैं। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों की आजीविका मजबूत होने के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी होगा।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाने का प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री का यह संवाद नागरिकों को अपने स्तर पर राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को जोड़ने के साथ संस्कृति, पर्यावरण, स्थानीय अर्थव्यवस्था, युवा शक्ति और विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now