नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, धारदार हथियार से हमला; पुरानी बस्ती पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, धारदार हथियार से हमला; पुरानी बस्ती पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के डबरी पारा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट के बाद धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके के आसपास मौजूद थी, जिसने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी उपचाररत है।
पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, धारदार हथियार से हमला
पुलिस के अनुसार 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे डबरी पारा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद के दौरान गाली-गलौज और मारपीट हुई तथा धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है।
पूछताछ में आरोपी मुकुल ध्रुव द्वारा सौरभ नायक के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। इस घटना में सौरभ नायक के अलावा बीच-बचाव करने पहुंची महिला देवकी सोनी को भी चोटें आई हैं। सौरभ नायक का उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया है। मामले में थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 444/2026 के तहत धारा 109(1), 296, 191(1), 191(3) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
घटना के दौरान पेट्रोलिंग टीम ने संभाला मोर्चा, बड़ी वारदात टली
बताया गया कि जिस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी, उसी दौरान थाना पुरानी बस्ती की पेट्रोलिंग टीम आसपास गश्त कर रही थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की तत्परता के कारण विवाद के और अधिक बढ़ने तथा किसी बड़ी वारदात की संभावना को टालने में सफलता मिली।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।
            दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर भी अपराध दर्ज
इसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार सौरभ नायक के विरुद्ध भी पुराने विवाद को लेकर मुकुल ध्रुव और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज करने तथा धारदार हथियार से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस मामले में थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 445/2026 के तहत धारा 109(1) एवं 296 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार मुकुल ध्रुव और उसके साथियों को चोटें आई हैं। विकास को पेट में तथा करण यादव को हाथ में चोट लगने की जानकारी दी गई है।
इस मामले का आरोपी सौरभ नायक वर्तमान में उपचाररत है और उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस के अनुसार उसके स्वस्थ होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    चार आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी उपचाररत
पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले में करण यादव, भीष्म साहू उर्फ ऋषभ साहू, मुकुल ध्रुव और महेश ध्रुव उर्फ माइकल को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले का एक अन्य आरोपी विकास यादव उपचाररत बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में करण यादव पिता सुरेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी आदर्श नगर कुशालपुर, भीष्म साहू उर्फ ऋषभ साहू पिता भोजराम साहू उम्र 19 वर्ष निवासी संतोषी चौक कुशालपुर, मुकुल ध्रुव पिता सुमन ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी संतोषी चौक कुशालपुर तथा महेश ध्रुव उर्फ माइकल पिता सुरेश ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी अमरपुरी काली मंदिर के पास, थाना पुरानी बस्ती शामिल हैं।
        डीसीपी पश्चिम के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई
डीसीपी पश्चिम श्री रॉबिन्सन गुड़िया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में तथा एसीपी पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाते हुए आरोपियों की पतासाजी की और कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
पुलिस की ओर से बताया गया कि घटना के समय पेट्रोलिंग टीम की मौजूदगी और तत्काल हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ के योगदान को भी उल्लेखनीय बताया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों से संबंधित मामलों में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

प्रदीप मिश्रा
“निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now