नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष का साहस : प्रो. दयाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष का साहस : प्रो. दयाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

रायपुर ACGN:- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में खेल गतिविधियों का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में अंतिम क्षण तक संघर्ष करते हुए जीत हासिल करने का साहस भी प्रदान करते हैं।
  खेलों से विकसित होते हैं नेतृत्व और टीम भावना के गुण
कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने कहा कि खेल व्यक्ति में खेल भावना के साथ-साथ टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, साहस, धैर्य, उत्साह, सकारात्मक सोच और आपसी समन्वय जैसे गुणों का विकास करते हैं। ये गुण व्यक्ति के संतुलित और बहुआयामी व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेलों से जुड़ाव तनाव मुक्त जीवन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।


  विश्वविद्यालय परिसर में हुए पारंपरिक और नवाचारी खेल
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में पारंपरिक एवं नवाचारी खेलों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने ओंकार दौड़, केंद्र कबड्डी, नेताजी की पहचान, मत चूको चौहान, शेर-आदमी-बंदूक और सुदर्शन चक्र जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इन खेल गतिविधियों के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।
  कुलसचिव सहित विश्वविद्यालय परिवार ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल के साथ कुलसचिव श्री सुनील शर्मा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को रेखांकित किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ ही उनके भीतर अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व और संघर्ष की भावना विकसित करने का संदेश देता नजर आया।

प्रदीप मिश्रा
“निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now