नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशे में खूनी खेल: बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी, भाई ने भाई को मारा, शराब भट्टी में युवक की हत्या – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशे में खूनी खेल: बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी, भाई ने भाई को मारा, शराब भट्टी में युवक की हत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711 9303938009

बिलासपुर ACGN:- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नशे और मामूली विवाद ने दो अलग-अलग घटनाओं में खूनी रूप ले लिया। ग्राम हरदीकला टोना में भांजे के साथ मारपीट का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया और विवाद के दौरान उसके ही भाई ने सब्बल से हमला कर उसकी जान ले ली। वहीं हरदी शराब भट्टी में शराब खरीदने के लिए लाइन लगाने के दौरान हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिसकी उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भांजे से मारपीट रोकने पर भड़का विवाद, भाई ने भाई पर किया सब्बल से हमला

ग्राम हरदीकला टोना में सुदर्शन कुर्रे और उसके भाई सुभाष कुर्रे के बीच आपसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुदर्शन कुर्रे अपने भांजे के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। इसी दौरान बड़े भाई सुभाष कुर्रे ने उसे भांजे के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने से मना किया।
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान सुदर्शन कुर्रे ने कथित रूप से सब्बल से अपने भाई सुभाष कुर्रे पर हमला कर दिया। हमले में सुभाष कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के समय दोनों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी सुदर्शन कुर्रे को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।


शराब खरीदने की लाइन में शुरू हुआ विवाद, धारदार हथियार से हमला

दूसरी घटना थाना सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत हरदी शराब भट्टी के पास हुई। पुलिस को शराब भट्टी के पास मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना सिरगिट्टी की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वहां घायल अवस्था में मिले राकेश प्रजापति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
प्रारंभिक पूछताछ और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से पुलिस को जानकारी मिली कि शराब खरीदने के लिए लाइन में लगने के दौरान मृतक और आरोपी के बीच बहस हुई थी। बहस के बाद दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ और इसी दौरान आरोपी ने राकेश प्रजापति पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद इस हत्या प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों संदिग्धों/आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में हत्या के कारण, घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
दो वारदातों ने उठाए सवाल, नशा और विवाद बन रहे खूनी टकराव की वजह
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सामने आई इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर नशे और आपसी विवाद के खतरनाक परिणामों को सामने ला दिया है। एक घटना में परिवार के दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद जानलेवा बन गया, तो दूसरी घटना में शराब खरीदने के लिए लाइन में लगने को लेकर हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया।
पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जांच के दायरे में लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

प्रदीप मिश्रा
“निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now