दिवंगत प्रधान आरक्षक के बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सूरजपुर
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने विकास सिंह को आरक्षक पद पर दी नियुक्ति
सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर पुलिस में पदस्थ रहे दिवंगत प्रधान आरक्षक मनोज सिंह के पुत्र विकास सिंह को सोमवार 24 अगस्त 2026 को आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने नवनियुक्त आरक्षक को नियुक्ति आदेश प्रदान किया।
दिवंगत प्रधान आरक्षक मनोज सिंह जिला सूरजपुर में पदस्थ थे। सेवाकाल के दौरान उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनके परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनके पुत्र विकास सिंह की अनुकंपा नियुक्ति का प्रकरण तैयार किया गया था।
आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित सभी आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने और पात्रता के अनुसार नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी करते हुए विकास सिंह को आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई।
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने नवनियुक्त आरक्षक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य के प्रति निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास सिंह पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
नियुक्ति के अवसर पर विकास सिंह की मां श्रीमती बबीता सिंह और भाई आकाश सिंह भी उपस्थित रहे। परिवार के लिए यह अवसर भावुक होने के साथ-साथ भविष्य के प्रति नई उम्मीद लेकर आया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































