शिव ज्वैलर्स चोरी मामले में आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा नकद इनाम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान बताने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखते हुए किया जाएगा पुरस्कृत
रायपुर ACGN:- रायपुर कमिश्नरेट के थाना खम्हारडीह क्षेत्र अंतर्गत कचना स्थित शिव ज्वैलर्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को नकद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह तत्काल पुलिस से संपर्क करे।
पुलिस द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखे जाने की बात कही गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि आरोपी की गतिविधि, पहचान, ठिकाने या उसके संबंध में उपलब्ध किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
9406118843
9479191549
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सूचना की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति को नियमानुसार नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चोरी जैसी घटनाओं के खुलासे में आम नागरिकों की सूचना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































