नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह, थाना-चौकियों तक शान से लहराया तिरंगा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह, थाना-चौकियों तक शान से लहराया तिरंगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

जिला पुलिस कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने किया ध्वजारोहण, शहीद परिवारों का भी किया सम्मान

रायगढ़ ACGN:- 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय, रक्षित केंद्र सहित जिले के सभी थाना और चौकी परिसरों में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण किया गया। जिला पुलिस कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने तिरंगा फहराया। सशस्त्र जवानों ने राष्ट्रीय धुन के बीच तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने पुलिस जवानों से देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और जनसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेन्द्र बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी और रोहित शुक्ला सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के सभी थाना और चौकियों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया था। स्वतंत्रता दिवस पर थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूली बच्चों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।


रायगढ़ पुलिस ने इस अवसर पर शहीद परिवारों के प्रति सम्मान भी प्रकट किया। पुलिस अधिकारियों ने शहीद परिवारों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें मुख्य समारोह स्थल मिनी स्टेडियम तक सम्मानपूर्वक पहुंचाया।
जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर पुलिस अधिकारियों और नागरिकों ने माल्यार्पण कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आदर्शों को स्मरण करते हुए राष्ट्रसेवा, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now