दौड़ते बुजुर्ग के पीछे दौड़ा आरक्षक, छीना हुआ मोबाइल लेकर भाग रहे आरोपी को दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
महोबा बाजार चौक पर यातायात आरक्षक दुजराम कश्यप की तत्परता से बुजुर्ग को मिला मोबाइल, आरोपी आमानाका पुलिस के हवाले
रायपुर। महोबा बाजार चौक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को यातायात पुलिस के आरक्षक ने अपनी तत्परता और साहस से पकड़ लिया। घटना के दौरान आरक्षक ने स्थिति को समझने में जरा भी देर नहीं की और आरोपी के पीछे दौड़कर उसे पकड़ लिया। बाद में आरोपी को आमानाका थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार यातायात थाना टाटीबंध में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1293 दुजराम कश्यप की ड्यूटी महोबा बाजार चौक पर लगी थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक हाथ में मोबाइल लेकर सरस्वती नगर थाना की ओर से तेजी से दौड़ता हुआ आ रहा है। उसके पीछे एक बुजुर्ग व्यक्ति भी दौड़ रहे थे और इशारा करते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे।
मामले की गंभीरता को समझते हुए आरक्षक दुजराम कश्यप ने तत्काल युवक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसी बीच पीछे से बुजुर्ग व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि युवक उनका मोबाइल छीनकर भाग रहा था।
आरक्षक ने बुजुर्ग द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर फोन कर बरामद मोबाइल की पुष्टि की। पूछताछ में युवक द्वारा मोबाइल छीनकर भागने की बात स्वीकार किए जाने के बाद आरक्षक ने तत्काल आमानाका थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना ले गई।
आरक्षक दुजराम कश्यप की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण बुजुर्ग व्यक्ति का छीना गया मोबाइल सुरक्षित वापस मिल गया। घटना में आरक्षक की भूमिका ने यह भी साबित किया कि यातायात पुलिस की जिम्मेदारी केवल यातायात व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता में भी पुलिसकर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार तत्परता से कार्य किया जा रहा है। इस घटना में आरक्षक दुजराम कश्यप की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


