नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सावन महोत्सव में गूंजा हर-हर महादेव, देवगढ़ कांवर पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सावन महोत्सव में गूंजा हर-हर महादेव, देवगढ़ कांवर पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू, सूरजपुर

जिला एवं तहसील साहू संघ के आयोजन में कांवरियों की सेवा, जलपान और भक्ति कार्यक्रमों ने बांधा समां

सूरजपुर, ACGN:- सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को सूरजपुर जिले में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिला एवं तहसील साहू संघ सूरजपुर के तत्वावधान में आयोजित सावन महोत्सव के दौरान देवगढ़ धाम के लिए कांवर पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कांवरियों के जयघोष “हर-हर महादेव” और “बोल बम” से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।


सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर श्रद्धालु रेणुका नदी से पवित्र जल लेकर देवगढ़ धाम स्थित अर्द्धनागेश्वर बाबा के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह दिखाई दिया। हाथों में कांवर और मुख पर भोलेनाथ का नाम लिए श्रद्धालु भक्ति भाव से पदयात्रा करते नजर आए।
कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला एवं तहसील साहू संघ की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बूंदी और जलपान सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। समाज के पदाधिकारियों, युवाओं और महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कार्यकर्ता लगातार व्यवस्था संभालते रहे।


सावन महोत्सव में धार्मिक वातावरण को और भक्तिमय बनाने के लिए भजन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महिला-पुरुषों, युवाओं और समाज के वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
आयोजकों का कहना था कि कांवरियों की सेवा केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। ऐसे आयोजन समाज को एक साथ जोड़ने के साथ सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। देवगढ़ धाम की कांवर पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना समाज के लिए सौभाग्य की बात है और आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और व्यापक स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर सूरजपुर जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू, संरक्षक रामकृपाल साहू, तहसील अध्यक्ष जोखन राम साहू, ओमप्रकाश साहू, नगर अध्यक्ष मुरारी साहू, कार्यकारी अध्यक्ष एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गैबीनाथ साहू, महामंत्री राजेश साहू, कोषाध्यक्ष बंशीलाल साहू, संगठन सचिव रामप्राण साहू, उप कोषाध्यक्ष सुशील साहू सहित रमेश साहू, राजेश्वर साहू, रामकृपाल ‘रामू’, थालेश्वर साहू, रामजी साहू, महेंद्र साहू, मनीष साहू, दीपक साहू, दिनेश साहू, दयाराम साहू, संतोष साहू, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा और माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
महिला प्रकोष्ठ की ओर से भी आयोजन में विशेष सहभागिता रही। जिला महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष देवमुनिया साहू, महामंत्री दुर्गा साहू, अध्यक्ष अर्चना साहू सहित अनीता साहू, गीता साहू, छाया साहू, सुषमा साहू, संगीता साहू, प्रतिमा साहू, राजकुमारी साहू, कुसुम साहू, जूही साहू, ऊषा साहू और सुमित्रा साहू सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने सेवा कार्य में योगदान दिया।
जिला, तहसील एवं साहू संघ के मीडिया प्रभारी तथा निदान सेवा समिति के संरक्षक सौरभ साहू ‘मोन्टू’ सहित समाज के अनेक प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को और व्यापक बनाया। श्रद्धालुओं की सेवा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता ने सावन महोत्सव को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया।
आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ, समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, कार्यकर्ताओं, सहयोगकर्ताओं और कांवर यात्रा में शामिल समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। भोलेनाथ की भक्ति, कांवरियों की सेवा और समाज की एकजुटता के संदेश के साथ सावन महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now