नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब थानों के मालखाने भी होंगे डिजिटल, पंडरी-उरला में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अब थानों के मालखाने भी होंगे डिजिटल, पंडरी-उरला में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

जप्त माल-मशरूका का डिजिटल रिकॉर्ड होगा सुरक्षित, चेन ऑफ कस्टडी मजबूत होने के साथ पुलिस कार्यप्रणाली में बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पुलिसिंग को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में उत्तर जोन के थाना पंडरी और थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ किया गया। दोनों थानों में इस नई डिजिटल व्यवस्था की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले, आईपीएस के करकमलों से हुई।


पुलिस विभाग के अनुसार ई-मालखाना प्रणाली लागू होने के बाद अपराधों और अन्य प्रकरणों में जब्त किए जाने वाले माल-मशरूका का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से संधारित किया जाएगा। इससे मालखाने में रखी जप्त संपत्ति की जानकारी को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखने और आवश्यकता पड़ने पर उसे तत्काल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


अब किसी प्रकरण में जप्त माल की प्रविष्टि से लेकर उसके सुरक्षित रख-रखाव, मालखाने में आवक-जावक, संबंधित अपराध से उसकी लिंकिंग तथा न्यायालयीन प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज की जा सकेगी। इससे मालखाने की पारंपरिक कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और निगरानी योग्य बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।


इस व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण पहलू जप्त माल की चेन ऑफ कस्टडी को मजबूत करना है। किसी अपराध की जांच में जब्त किया गया सामान कई बार महत्वपूर्ण साक्ष्य होता है। ऐसे में उसके सुरक्षित रख-रखाव और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया का स्पष्ट रिकॉर्ड होना आवश्यक होता है। ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होने से किसी भी मामले में जप्त माल की वर्तमान स्थिति, उसका विवरण और उसके रख-रखाव से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। इससे रिकॉर्ड तलाशने में लगने वाला समय कम होगा और मानवीय त्रुटियों की संभावना भी घटेगी।


इस व्यवस्था का असर न्यायालयीन प्रक्रिया पर भी पड़ने की उम्मीद है। जप्त माल को न्यायालय में प्रस्तुत करने तथा प्रकरण समाप्त होने के बाद उसके नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया को भी अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। डिजिटल निगरानी से मालखाना प्रबंधन की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी स्पष्ट होगी।


पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग थानों में ई-मालखाना प्रणाली लागू की जा रही है। थाना पंडरी और थाना उरला में इसकी शुरुआत इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक आधुनिक, प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।


इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्री आदित्य पांडे, सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा, थाना प्रभारी पंडरी निरीक्षक परेश पांडे, थाना प्रभारी उरला निरीक्षक रोहित मालेकर सहित दोनों थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तकनीक आधारित व्यवस्थाओं के विस्तार के बीच ई-मालखाना प्रणाली को पुलिसिंग में पारदर्शिता और रिकॉर्ड प्रबंधन की दिशा में उपयोगी पहल माना जा रहा है। आने वाले समय में यदि यह व्यवस्था सभी थानों में प्रभावी रूप से लागू होती है तो जप्त संपत्ति के रख-रखाव से लेकर उसके न्यायालयीन उपयोग और निस्तारण तक की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और निगरानी योग्य हो सकती है।

पुलिसिंग में तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि थानों की आंतरिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ई-मालखाना इसी बदलाव की एक कड़ी है, जिसके माध्यम से जप्त माल के रिकॉर्ड और उसकी पूरी प्रक्रिया को डिजिटल निगरानी के दायरे में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now