नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जम्मू से लौटी गुम नाबालिग, आरोपी के घर पहुंची पुलिस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जम्मू से लौटी गुम नाबालिग, आरोपी के घर पहुंची पुलिस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

“अभियान संवेदना” के तहत पुसौर पुलिस की कार्रवाई, 16 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की तलाश में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालिका के जम्मू में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम वहां रवाना हुई थी, लेकिन इसी बीच पुलिस को उसके जम्मू से वापस सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में आने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदेही युवक के ठिकाने पर दबिश दी और बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत की गई।
फरवरी से तलाश में जुटी थी पुलिस
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग बालिका 18 फरवरी 2026 को अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 22 फरवरी को थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने बालिका के परिजनों और उसकी सहेलियों से पूछताछ की। लगातार पतासाजी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका एक युवक के साथ जम्मू में हो सकती है।
जम्मू पहुंची पुलिस टीम
बालिका की तलाश के लिए उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम जम्मू रवाना की गई। पुलिस टीम वहां बालिका और संदेही युवक की तलाश कर रही थी।
इसी बीच पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली कि बालिका और संदेही युवक जम्मू से वापस सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में लौट चुके हैं। सूचना मिलते ही पुसौर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने पुलिस टीम और बालिका के परिजनों के साथ तत्काल सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना होकर संदेही युवक के ठिकाने पर दबिश दी।


पुलिस टीम ने वहां से 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर अपने संरक्षण में लिया। इसके साथ ही संदेही युवक को भी हिरासत में लेकर बालिका और आरोपी को थाना पुसौर लाया गया।
कथन और जांच के बाद बढ़ीं गंभीर धाराएं
पुलिस द्वारा बालिका का महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष कथन कराया गया। पुलिस के अनुसार बालिका ने बताया कि आरोपी युवक उसे शादी का प्रलोभन देकर जम्मू ले गया था, जहां दोनों मजदूरी करते थे।
बालिका के कथन, चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ीं।
मामले में पुलिस ने आरोपी आयुष केंवट, पिता सीता शरण केंवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गुम नाबालिग की तलाश, उसकी सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय एवं आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि गुमशुदा बच्चों की तलाश और उनकी सुरक्षित वापसी को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उनके विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और उनकी सकुशल वापसी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। गुमशुदगी की प्रत्येक सूचना पर पुलिस संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने और उनके विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now