नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क पर गिरा था कीमती आईफोन, पुलिस की ईमानदारी ने पहुंचाया असली मालिक तक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क पर गिरा था कीमती आईफोन, पुलिस की ईमानदारी ने पहुंचाया असली मालिक तक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता : अनादि पांडेय रायपुर

यातायात व्यवस्था संभालते समय एसीपी ट्रैफिक को मिला आईफोन, आरक्षक की तत्परता से तलाशे गए मालिक को सुरक्षित लौटाया गया

रायपुर ACGN:- रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान पुलिस की सजगता और ईमानदारी की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। देवेंद्र नगर अंडरब्रिज के पास सड़क पर गिरा मिला कीमती आईफोन यातायात पुलिस की तत्परता से उसके वास्तविक मालिक तक पहुंच गया। मोबाइल वापस मिलने के बाद प्रार्थी ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों और जवान के प्रति आभार जताया।
ड्यूटी के दौरान सड़क पर मिला आईफोन
जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे देवेंद्र नगर अंडरब्रिज के पास यातायात व्यवस्था संभाली जा रही थी। इसी दौरान सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्रीमती स्नेहिल साहू की नजर सड़क पर पड़े एक आईफोन पर पड़ी। उन्होंने मोबाइल को अपने पास रखने के बजाय तत्काल ड्यूटी पर तैनात आरक्षक 2087 युगल किशोर यदु को सौंप दिया और उसके वास्तविक मालिक की तलाश कर मोबाइल सुरक्षित लौटाने के निर्देश दिए।
आरक्षक ने शुरू की मालिक की तलाश
निर्देश मिलते ही आरक्षक युगल किशोर यदु ने मोबाइल के आधार पर उसके स्वामी से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू किया। लगातार की गई पतासाजी के बाद मोबाइल के वास्तविक मालिक की पहचान कमल विहार, रायपुर निवासी जगीर सिंह के रूप में हुई।
इसके बाद प्रार्थी को यातायात थाना फाफाडीह बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन और पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका कीमती आईफोन सुरक्षित एवं सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल वापस पाकर चेहरे पर आई खुशी
अपना कीमती मोबाइल वापस पाकर जगीर सिंह के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की इस पहल की सराहना करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्रीमती स्नेहिल साहू और आरक्षक युगल किशोर यदु के प्रति विशेष आभार जताया।
यह घटना बताती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क पर मिलने वाली किसी व्यक्ति की अमानत को सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाना भी पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना का हिस्सा है।
रायपुर यातायात पुलिस की इस तत्परता और ईमानदारी ने एक बार फिर आम नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत किया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now