नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन, कांग्रेसजनों ने लिया देशसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन, कांग्रेसजनों ने लिया देशसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009

भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक गाथा को किया याद, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार-गोष्ठी

कोरबा ACGN: 9 अगस्त को मनाए जाने वाले क्रांति दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और त्याग को स्मरण किया।

भारत छोड़ो आंदोलन को बताया स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक अध्यायजय सिंह अग्रवाल

विचार-गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ था। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस त्याग, तपस्या और बलिदान का परिचय दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि क्रांति दिवस केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उन आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का दिन है, जिनके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सत्य, अहिंसा, राष्ट्रसेवा और जनहित के मार्ग पर आगे बढ़ना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण के संघर्ष से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की भावना और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देशभर में व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष ने ब्रिटिश शासन की नींव को हिला दिया और देश की आजादी के आंदोलन को निर्णायक दिशा प्रदान की।

अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों को किया याद

पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों, शोषण और अत्याचार के खिलाफ देशवासियों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा था। इसी वातावरण में भारत छोड़ो आंदोलन ने स्वतंत्रता की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान की।
पूर्व निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सामने अपने परिवार और व्यक्तिगत सुख को चुनने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने देश की गुलामी को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्र भारत देने के लिए अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया।

आजादी की लड़ाई में नारी शक्ति के योगदान को किया याद

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर कुसुम द्विवेदी ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि देश की असंख्य महिलाओं ने अपने घर-परिवार की चिंता छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने पुरुष स्वतंत्रता सेनानियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया और अनेक महिलाओं ने जेल यात्राएं भी कीं। उनका त्याग और साहस भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है।
पूर्व शहर जिलाध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान देश की संपदा का व्यापक शोषण हुआ और किसानों, मजदूरों तथा आम नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आजादी हमारे वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है, इसलिए स्वतंत्रता के महत्व को समझना और देशहित में जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल

इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, ए.डी. जोशी, बसंत चंद्रा, मंडल अध्यक्ष जवाहर निर्मलकर, मनीष शर्मा, प्रदीप जायसवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, सुभाष राठौर, नारायण लाल कुर्रे, अर्चना उपाध्याय, रेखा त्रिपाठी, सुधीर जैन, मस्तूल सिंह कंवर, सांता मंडावे, एफ.डी. मानिकपुरी, रामगोपाल यादव, महेंद्र थवाईत, देवीदयाल तिवारी, रवि खूंटे, हिमांशु सिंह, गणेश दास महंत, पुष्पा पात्रे, ग्रेडिंन गैलियर, एहसान अली, चंद्रकुमार पाण्डेय, निर्मलकुमार साहू, लीलूराम केवंत, पतंग कुमार केवट, पवन चौहान, जीवन चौहान, संजय कंवर, संजय पटेल, मुस्लिम खान, समसुद्दीन, हरनारायण राठौर, सुखनंदन सिंह सोनकर, ज्योतिदास दीवान, धनराज साह, कुंजबिहारी साहू, चालेस्वर सिंह, हरवेन्द्र सिंह, मनोज सिंह राठौर, संगीता श्रीवास, लक्ष्मी महंत, सुभद्रा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल तथा विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और देश के निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।

देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करने, देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ वर्तमान पीढ़ी को देश के प्रति अपने दायित्वों का एहसास कराने वाला अवसर बना।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now