नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2.9 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

2.9 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय – रायपुर

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित करीब 1.90 लाख रुपये का मशरूका जब्त

रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने जोरा ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड से गांजा बिक्री की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2.961 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल सहित करीब 1 लाख 90 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 7 अगस्त 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को सूचना मिली थी कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जोरा ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त अपराध एवं साइबर स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित पकड़ने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम ने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को चिन्हांकित किया और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिनेश ध्रुव और कोमल धीवर बताया। पुलिस टीम ने उनके पास रखे थैले की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ। जांच और कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2.961 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ड्रीम होंडा युगा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एलई 7506 भी जब्त की गई।
पुलिस ने जब्त गांजा और मोटरसाइकिल सहित कुल मशरूका की कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपये बताई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 341/26 दर्ज करते हुए नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश ध्रुव, पिता भावेराम ध्रुव, उम्र 23 वर्ष, निवासी नवागांव, ग्राम पंचायत के पास, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर तथा कोमल धीवर, पिता विष्णु धीवर, उम्र 29 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, सीमा नगर, श्रद्धा आश्रम के पास, थाना तेलीबांधा, रायपुर शामिल हैं।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। राजधानी में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now