नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , IAS तबादला: विपिन दुबे होंगे कटघोरा के एसडीएम, क्षितिज गुरभेले का रायगढ़ जिले के घरघोड़ा हुआ स्थानांतरण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

IAS तबादला: विपिन दुबे होंगे कटघोरा के एसडीएम, क्षितिज गुरभेले का रायगढ़ जिले के घरघोड़ा हुआ स्थानांतरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश किए जारी

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेस-दो प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


जारी आदेश के अनुसार श्री विपिन दुबे, जो वर्तमान में सहायक कलेक्टर, बस्तर के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा नियुक्त किया गया है। वहीं श्री क्षितिज गुरभेले, जो वर्तमान में सहायक कलेक्टर, कोरबा के पद पर कार्यरत हैं, उनका स्थानांतरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के पद पर किया गया है।
इसी आदेश में वर्ष 2020 बैच के अधिकारी श्री फड़तरे अनिकेत अशोक को सहायक कलेक्टर, जशपुर से स्थानांतरित कर भानुप्रतापपुर (जिला कांकेर) का एसडीएम बनाया गया है। वहीं वर्ष 2024 बैच के अधिकारी श्री अरविंद कुमार टी. को बिलासपुर से बलौदाबाजार तथा श्री अक्षय दोशी को रायगढ़ से डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 को प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now