नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीपीएस छिंदवाड़ा का दमदार प्रदर्शन, गोंदिया को 6-0 से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डीपीएस छिंदवाड़ा का दमदार प्रदर्शन, गोंदिया को 6-0 से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

एमपावर इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, आज खेला जाएगा खिताबी फाइनल

सूरजपुर ACGN :- एमपावर इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिन का सबसे चर्चित मुकाबला अंडर-19 वर्ग में देखने को मिला, जहां डीपीएस छिंदवाड़ा ने एकतरफा खेल दिखाते हुए आरडब्ल्यूएस गोंदिया को 6-0 के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश कर लिया।


अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में एलॉन्स पब्लिक स्कूल ने आरडब्ल्यूएस महासमुंद को 4-0 से हराया। एसआरवीएम स्कूल, सूरजपुर और कोलंबिया स्कूल, रायपुर के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद कोलंबिया स्कूल, रायपुर ने आरडब्ल्यूएस महासमुंद को 1-0 से पराजित किया, जबकि डीपीएस संबलपुर ने एलॉन्स पब्लिक स्कूल को 1-0 से शिकस्त देकर अपनी दावेदारी मजबूत की।


अंडर-19 वर्ग में जेपी कांकेर ने एसआरवीएम स्कूल, सूरजपुर को 4-0 से हराया। वहीं डीपीएस छिंदवाड़ा ने आरडब्ल्यूएस गोंदिया के खिलाफ आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
प्रतियोगिता के दौरान जिले के कई गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमुख अतिथियों में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बलराम शर्मा, लोक अभियोजक राजू दास, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल सहित सुनील अग्रवाल, विनय मिश्रा, जानी खान, समरोज खान, विष्णु कसेरा, अमीर खान, सौरभ साहू, कौशलेन्द्र यादव, प्रवीण कुमार साहू तथा नीरज कुमार साहू उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
तीन दिवसीय एमपावर इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन साधुराम विद्या मंदिर परिसर में दोपहर 12:00 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के साथ होगा। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now