नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शंकराचार्य कॉलेज में सुरक्षा का पाठ: 700 विद्यार्थियों को यातायात, महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शंकराचार्य कॉलेज में सुरक्षा का पाठ: 700 विद्यार्थियों को यातायात, महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

यातायात पुलिस, साइबर सेल और विशेषज्ञों ने सुरक्षित, जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का दिया संदेश

रायपुर ACGN :- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की यातायात पुलिस द्वारा मुजगहन स्थित श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में यातायात जागरूकता, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 600 से 700 छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यशाला में एसीपी ट्रैफिक श्रीमती स्नेहिल साहू, यातायात प्रशिक्षक टी.के. भोई तथा साइबर सेल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, जिम्मेदार नागरिक बनने और सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं, पिंक पेट्रोल यूनिट, अभिव्यक्ति ऐप तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में बिना संकोच तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा में समाज की भागीदारी और संवेदनशीलता के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।


यातायात प्रशिक्षक टी.के. भोई ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात संकेतों का पालन, तेज गति एवं नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। उन्होंने रायपुर पुलिस की यातायात क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तथा क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकृत ई-रिक्शा व्यवस्था की जानकारी भी साझा की।


साइबर सेल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस एवं संबंधित एजेंसी को दें तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग पूरी सतर्कता के साथ करें।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने, महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया। अंत में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और उनसे अपने परिवार, मित्रों तथा समाज में भी सुरक्षा संबंधी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now