नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरगुजा के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन को रवाना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरगुजा के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन को रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना से बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुराना सपना हो रहा साकार

अंबिकापुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन गुरुवार को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से श्री अयोध्या धाम और श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस यात्रा को श्रद्धालुओं ने आस्था, उत्साह और भावनात्मक उल्लास के साथ ऐतिहासिक बताया।


रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु भगवान श्रीराम और बाबा विश्वनाथ के जयघोष के साथ स्टेशन पहुंचे। पूरा परिसर जय श्रीराम, हर-हर महादेव और जय सियाराम के उद्घोष से गूंजता रहा। कई परिवार पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे, जहां परिजनों ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर भारत गौरव ट्रेन को रवाना किया।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरविंदर सिंह टिनी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरूपा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, जिला प्रशासन और आईआरसीटीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं।


रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन तथा काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन का अवसर मिलेगा। पूरी यात्रा का संचालन पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी के समन्वय से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।


यात्रा के दौरान आरामदायक रेल यात्रा, स्वच्छ आवास, शुद्ध शाकाहारी भोजन, पेयजल, स्थानीय परिवहन, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था और एस्कॉर्ट दल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सहायता की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व की जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम और बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने का अभियान है।
यात्रा पर रवाना होने वाले कई बुजुर्ग श्रद्धालु भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण जीवनभर अयोध्या और काशी की यात्रा नहीं कर सके थे, लेकिन इस योजना ने उनका वर्षों पुराना सपना पूरा कर दिया। महिला श्रद्धालुओं ने भी राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी व्यवस्थित और सम्मानजनक यात्रा की उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी।
सरगुजा संभाग से रवाना हुई यह भारत गौरव ट्रेन जनआस्था, सुशासन और जनसेवा के समन्वय का एक महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है। यह योजना श्रद्धालुओं को केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन ही नहीं करा रही, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकात्मता से भी जोड़ रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now