7 दिन में बाइक चोरी का खुलासा, निगरानी बदमाश चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
जूटमिल पुलिस ने दूध विक्रेता की चोरी गई बाइक बरामद की, 16 मामलों के आदतन अपराधी को भेजा गया न्यायिक रिमांड।
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक निगरानी बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 को तुर्कुमुड़ा निवासी दूध विक्रेता अर्जुन मौर्य ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह झोपड़ीपारा स्थित अभिनव स्कूल के सामने दूध बेचने आया था। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश दीपक बरेठ चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में थाना परिसर के पीछे घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को बाइक सहित पकड़ लिया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल की आगे और पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई मिली।
पूछताछ में आरोपी दीपक बरेठ (34 वर्ष), निवासी कबीर चौक, वार्ड क्रमांक-35, थाना जूटमिल ने स्वीकार किया कि उसने झोपड़ीपारा स्थित अभिनव स्कूल के सामने खड़ी दूध विक्रेता की मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी ने यह भी बताया कि बाइक में रखे तीन दूध के डिब्बों को उसने केलो नदी में फेंक दिया था, जो तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दीपक बरेठ थाना जूटमिल का निगरानी बदमाश है और उसके विरुद्ध लूट, चोरी, दुष्कर्म तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक शांति मिरी एवं आरक्षक संजय एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आदतन अपराधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखे हुए है। चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी तथा जिले में अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं छोड़ा जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


