दो चेक डेम टूटने से निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव
परशुरामपुर के गाड़ा सिली नाला में बने दोनों चेक डेम हुए क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता का लगाया आरोप
सूरजपुर ACGN :- सूरजपुर जिले के परशुरामपुर गांव स्थित गाड़ा सिली नाला में बनाए गए दो चेक डेम क्षतिग्रस्त होने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक चेक डेम का निर्माण करीब दो महीने पहले किया गया था, जबकि दूसरा लगभग एक वर्ष पूर्व बनाया गया था। दोनों निर्माण अब टूट चुके हैं, जिससे सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार चेक डेम का उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण करना और किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना था, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद दोनों संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और सरकारी धन के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि चेक डेम में आवश्यक मात्रा में सरिया का उपयोग नहीं किया गया। इसके अलावा निर्माण में कम सीमेंट, बड़े आकार की गिट्टी तथा मिट्टी मिश्रित रेत का इस्तेमाल किया गया, जिससे संरचना कमजोर बन गई और अधिक समय तक टिक नहीं सकी। ग्रामीणों का दावा है कि यदि निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण किया जाता तो चेक डेम इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होते।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदारों और एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चेक डेम के क्षतिग्रस्त होने के पीछे वास्तविक कारण क्या हैं और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की तकनीकी या गुणवत्ता संबंधी कमी रही या नहीं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


