नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाढ़ से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बाढ़ से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
ओडिशा ब्यूरो : स्वामी बिजयानंद जी महाराज

गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस, सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश

भुवनेश्वर, ACGN। ओडिशा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य निदेशक, सभी जिलों के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।


बैठक में सभी सीडीएमओ को निर्देश दिए गए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी मरीज को उपचार में कठिनाई न हो। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने तथा राहत शिविरों में नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में गर्भवती महिलाओं, नवजात एवं छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी की जाएगी। जिन गर्भवती महिलाओं का प्रसव निकट है, उन्हें आवश्यकता अनुसार नजदीकी अस्पतालों में पहले से भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की आपात स्थिति से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि राहत शिविरों में रहने वाले लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सर्पदंश की आशंका को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध रखने तथा चिकित्सकों की विशेष टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।


बैठक में कोविड-19 को लेकर भी सतर्कता बनाए रखने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने को कहा गया।
स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त-सह-शासन सचिव अस्वथी एस ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर राहत एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई ही लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ ,हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now