53 करोड़ का कागजी खेल! GST के शिकंजे में आया मास्टरमाइंड
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग कर 9.54 करोड़ रुपये के टैक्स फ्रॉड का आरोप, मुख्य आरोपी न्यायिक रिमांड पर।
रायपुर ACGN :- छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग के कथित मास्टरमाइंड विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 20 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 3 अगस्त 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मेसर्स माया स्टील एंड एंटरप्राइज तथा मेसर्स मायरा स्टील एंटरप्राइजेज के नाम से दो फर्मों का संचालन कर लगभग 53 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग की। आरोप है कि इसके माध्यम से 9.54 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट विभिन्न फर्मों को हस्तांतरित किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने बंद और फर्जी फर्मों के नाम पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा कर अपनी कर देनदारियों का भुगतान किया। विभाग के अनुसार 10 निरस्त या संबंधित फर्मों के माध्यम से लगभग 6.13 करोड़ रुपये तथा पंजाब सहित अन्य राज्यों की 9 फर्जी अथवा अस्तित्वहीन फर्मों के जरिए करीब 1.99 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी लिया गया। इसके अलावा बिना वास्तविक खरीद के 1.41 करोड़ रुपये का अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट भी दावा किया गया।
राज्य GST विभाग के अनुसार बिना वास्तविक माल की खरीदी-बिक्री के केवल कागजी बिलों के आधार पर करोड़ों रुपये का लेन-देन दर्शाकर शासन को राजस्व की भारी क्षति पहुंचाई गई। मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


