नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी : राज्यपाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी : राज्यपाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से बोले राज्यपाल— संवेदनशीलता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से निभाएं प्रशासनिक दायित्व।

रायपुर ACGN:- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक पद नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रत्येक अधिकारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बीच ही नए अवसर छिपे होते हैं, इसलिए प्रत्येक परिस्थिति का सकारात्मक दृष्टिकोण से सामना करते हुए जनहित में निर्णय लिए जाने चाहिए।
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से सौजन्य भेंट कर संवाद किया। ये अधिकारी वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों ने अकादमी के महानिदेशक श्री टी.सी. महावर के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की।


राज्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक निर्णयों में मानवीय संवेदनाओं का समावेश आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से जनता के बीच नियमित संवाद, क्षेत्रीय भ्रमण और समस्याओं की प्रत्यक्ष जानकारी लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो कार्य संभव हो, उसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए और यदि किसी कारण से कोई कार्य संभव न हो तो संबंधित व्यक्ति को पारदर्शी तरीके से इसकी जानकारी दी जाए। इससे प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होता है।
श्री डेका ने कहा कि एक सक्षम अधिकारी वही है जो तथ्यों के आधार पर तार्किक, निष्पक्ष और विवेकपूर्ण निर्णय ले। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय दिलाना प्रत्येक लोक सेवक का प्रथम कर्तव्य है।


राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि उनके कंधों पर भविष्य के प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें सुशासन, पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे शांत, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य में सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही एक सफल प्रशासनिक अधिकारी की पहचान होगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी की प्रशिक्षण निदेशक श्रीमती मेनका प्रधान सहित प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now