नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झींक नाले पर पुल डूबा, उमेश्वरपुर–प्रेमनगर मार्ग बंद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

झींक नाले पर पुल डूबा, उमेश्वरपुर–प्रेमनगर मार्ग बंद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित।

सूरजपुर ACGN:- जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। खेत-खलिहान भी पानी से लबालब भर गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।


रामानुजनगर विकासखंड के अंतर्गत मोहनपुर स्थित झींक नाला में पानी का बहाव तेज होने से पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण उमेश्वरपुर–प्रेमनगर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे दोनों ओर लोगों और वाहनों की आवाजाही रुक गई है तथा ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में पुल या उफनते नालों को पार करने का प्रयास न करें। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें तथा प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस को सूचना दें। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now