निःशुल्क ब्यूटी प्रशिक्षण से महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी की पहल से ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं को मिला स्वरोजगार का अवसर।
बिलासपुर ACGN:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद, विकासखंड बिल्हा की व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अपने स्वयं के व्यय से ग्राम पंचायत महमंद की छात्राओं, किशोरियों एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारपरक कौशल देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को फेशियल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, मेहंदी कला, त्वचा एवं बालों की देखभाल, दुल्हन श्रृंगार तथा ग्राहक प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के बाद कई महिलाओं ने अपने घर से ही ब्यूटी पार्लर का कार्य शुरू कर स्वरोजगार अपनाया और परिवार की आय बढ़ाने में योगदान देना शुरू किया।

श्रीमती शांति सोनी का मानना है कि शिक्षा के साथ कौशल विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता ही महिला सशक्तिकरण की वास्तविक नींव है।

उनकी इस पहल की सराहना ग्राम पंचायत महमंद की सरपंच श्रीमती पूजा निर्मलकर, जनप्रतिनिधियों, बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने भी की है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


