नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 6 हुक्के सहित भारी सामान जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 6 हुक्के सहित भारी सामान जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


पुलिस की रेड के दौरान संचालक मौके से फरार, सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापार विहार क्षेत्र में संचालित एक हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह हुक्के सहित हुक्का संचालन में उपयोग होने वाला भारी मात्रा में सामान जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सेंट जेवियर्स स्कूल के पास व्यापार विहार स्थित मकान क्रमांक वी-05 की तीसरी मंजिल पर श्रीकांत प्रजापति एवं सोनू दास मानिकपुरी अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहे हैं। यहां तंबाकू युक्त फ्लेवर का उपयोग कर ग्राहकों को प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लेकर हुक्का पिलाया जा रहा था तथा इससे अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था।


सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद ग्राहक मौके से भाग निकले, जबकि हुक्का बार का संचालन कर रहे दोनों आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह कांच के हुक्का पॉट, दस हुक्का पाइप, तीन पैकेट जेल फ्लेवर, दो स्मोकिंग सिरना, दस हुक्का टिप्स तथा एक स्टील की चिमटी सहित अन्य सामग्री जब्त की है।


मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 993/2026 के तहत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4, 21(1) एवं 27 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों श्रीकांत प्रजापति निवासी जरहाभाठा, बिलासपुर तथा सोनू दास मानिकपुरी निवासी फंदवानी, जिला मुंगेली की तलाश की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now