पश्चिम ओडिशा गुजराती समाज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न, सामाजिक एकता और संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
टिटिलागढ़, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- चम्पक अग्रवाल, जूनागढ़ ब्यूरो
गुजराती समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर समाज विकास और परंपराओं को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प, सीए परीक्षा उत्तीर्ण धीरज कोटक का हुआ सम्मान
टिटिलागढ़ ACGN:- पश्चिम ओडिशा गुजराती समाज की ओर से स्थानीय महावीर पंचायत धर्मशाला परिसर में बैठक एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का आयोजन समाज के वरिष्ठ सदस्य संयोजक पी. सोमैया (नीरू भाई) एवं सह संयोजक हरीश रायथाठा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर नुआपड़ा विधायक जय ढोलकिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं टिटिलागढ़ विधायक नवीन जैन एवं अखिल गुजराती समाज कटक के अध्यक्ष रूपेश भाई दोषी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन बलांगीर गुजराती समाज के अध्यक्ष मितेश भ्रमर ने किया। इस दौरान सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर समाज का गौरव बढ़ाने वाले धीरज कोटक को सम्मानित किया गया। उपस्थित समाजजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बैठक में समाज के विकास, संगठन को और मजबूत बनाने तथा भविष्य में सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के सदस्यों ने एकता और सहयोग की भावना के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. हसमुख लाल, प्रकाश सुमैया, वर्षा बेन भ्रमर, रीना रायथाठा, जन्मेजय भ्रमर, अश्विनी ठक्कर, भरत पित्रोदा सहित बड़ी संख्या में गुजराती परिवार उपस्थित रहे।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्नेह मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


