नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संत कबीर के संदेश से मजबूत होगी सामाजिक समरसता, सोनपैरी आश्रम में गूंजा सेवा और सद्भाव का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संत कबीर के संदेश से मजबूत होगी सामाजिक समरसता, सोनपैरी आश्रम में गूंजा सेवा और सद्भाव का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर/छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

कबीर जयंती महोत्सव में राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने बिजली बिल समाधान योजना की अवधि तीन माह बढ़ाने की घोषणा की


रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित कबीर महोत्सव में संत कबीर के विचारों, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरु असंग देव का आशीर्वाद लेकर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने सत्य, प्रेम, समानता और मानव सेवा का जो संदेश दिया, वह वर्तमान समय में और भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने जात-पात, ऊंच-नीच और आडंबर से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता देने की सीख दी।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत कबीर की तपोभूमि और उनके अनुयायियों की पावन धरती है। संत कबीर के विचारों ने समाज को कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ जागरूक किया। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में 18 लाख आवासों की स्वीकृति मिली है और 10 लाख से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति और विकास का नया दौर शुरू हुआ है।


उन्होंने महतारी वंदन योजना, पीएम जनमन योजना, श्रीरामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिकायतों का तय समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि तीन माह के लिए बढ़ाई जाएगी। इसके तहत उपभोक्ता सरचार्ज माफी और अन्य सुविधाओं का लाभ लेकर लंबित बिजली बिलों का भुगतान कर सकेंगे।
गुरु असंग देव ने कहा कि संत कबीर ने समाज से पाखंड, कुरीतियों और आडंबर को दूर करने के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने सेवा, गौसेवा, वृक्षारोपण और ग्राम विकास को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संत कबीर की वाणी समाज सुधार और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती है। वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि संत कबीर ने सत्य और सेवा का रास्ता दिखाया। उनके विचारों को अपनाकर समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और कबीरपंथी अनुयायी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now