नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुरानी रंजिश में मोतीबाग में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग अभिरक्षा में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुरानी रंजिश में मोतीबाग में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग अभिरक्षा में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकूबाजी की घटना के बाद आरोपियों को पकड़ा, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 25 जून 2026 को सुबह लगभग 6 बजे मोतीबाग क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई थी। पीड़ित कृष दीप और आरोपियों के बीच पहले से परिचय था तथा पुरानी बातों को लेकर विवाद और रंजिश चली आ रही थी। घटना के दिन मोबाइल पर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी एक राय होकर पीड़ित से मिलने पहुंचे।
आमने-सामने बातचीत के दौरान विवाद और बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 296, 351(2), 3(5) सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र उर्फ हर्ष सोनी पिता बनमली सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी कालीबाड़ी सुलभ के पीछे थाना सिटी कोतवाली रायपुर तथा देव बघेल पिता वासुदेव बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी राम जानकी मंदिर के पीछे थाना सिटी कोतवाली रायपुर शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now