नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जमीन विवाद में घर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जमीन विवाद में घर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रेटा कार और डंडा जब्त कर आरोपियों को भेजा गया जेल

रायगढ़ ACGN:- जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा करने वाले आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामला ग्राम बरखोरिया का है, जहां प्रार्थिया पुष्पा यादव ने थाना लैलूंगा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिवार द्वारा कब्जे की कृषि भूमि में धान की बुआई की गई थी। इसी दौरान कुछ लोग एकजुट होकर खेत में जबरन जोताई और बुआई करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर और आंगन में घुसकर तोड़फोड़ की, गाली-गलौज करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की क्रेटा कार और मारपीट में इस्तेमाल डंडा भी जब्त किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने, बलवा करने और किसी के घर में घुसकर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जमीन विवादों का समाधान कानून के माध्यम से किया जाना चाहिए, किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now