नशे के खिलाफ सीपत पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
चेतना अभियान के तहत पुलिस की रेड, आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर ACGN:- जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम भिल्मी में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भिल्मी में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम भिल्मी में रेड कार्रवाई की। मौके पर आरोपी विनोद सूर्यवंशी पिता सखाराम सूर्यवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी भिल्मी थाना सीपत को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2400 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने अवैध शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


