नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “सड़क निर्माण में ढिलाई नहीं चलेगी, समय-सीमा और गुणवत्ता पर सख्त नजर – सचिव बंसल ने अफसरों को फील्ड में उतरने के दिए निर्देश” – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“सड़क निर्माण में ढिलाई नहीं चलेगी, समय-सीमा और गुणवत्ता पर सख्त नजर – सचिव बंसल ने अफसरों को फील्ड में उतरने के दिए निर्देश”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और समन्वय पर जोर, लोरमी बाईपास का किया निरीक्षण

मुंगेली ACGN : मुंगेली जिले में सड़क एवं आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों को गति देने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने शनिवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस के कांफ्रेंस हॉल में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।


बैठक में सचिव श्री बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रूप से निगरानी करने और निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और गति दोनों ही विभाग की प्राथमिक प्राथमिकता हैं, जिनमें कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा।
उन्होंने नगरीय निकायों एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने सड़कों में आवश्यक पैच वर्क कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।


सचिव श्री बंसल ने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माणाधीन सड़कों, पुलों और भवनों के कार्य बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की जलभराव या गड्ढों की समस्या नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को भेजा जाए। साथ ही ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का शीघ्र परीक्षण कर भुगतान प्रक्रिया को भी समय पर पूरा करने पर बल दिया।
बैठक के बाद सचिव श्री बंसल ने लोरमी बाईपास निर्माणाधीन सड़क का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now