नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूखे नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूखे नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता : अनादि पांडेय


मुजगहन पुलिस ने बोरियाकला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा, 70 हजार रुपये का गांजा जब्त

रायपुर ACGN : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत थाना मुजगहन पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.121 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी मुजगहन के नेतृत्व में पुलिस टीम को 22 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला स्थित शमशान घाट के पास एक खंडहर मकान में एक व्यक्ति गांजा छुपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।


सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीनाथ निर्मलकर और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 5.121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकमल यादव पिता राजू यादव निवासी बोरियाकला बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 121/2026 के तहत धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजकमल यादव आदतन और शातिर अपराधी है तथा उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गाली-गलौज, धमकी, टोनही प्रताड़ना, मारपीट, धारदार हथियार से हमला, अवैध गांजा तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्तमान मामले में भी आरोपी अवैध गांजा बिक्री के उद्देश्य से मादक पदार्थ छुपाकर रखा हुआ था।
पुलिस ने आरोपी से जब्त गांजा को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूखे नशे और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now