नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

फौती-नामांतरण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, राशन वितरण और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

रायपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के सख्त निर्देश दिए। रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि फौती और नामांतरण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने एग्रीस्टेक से जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं होगी। खाद्य विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन का वितरण समय पर सुनिश्चित करने को कहा, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के समाधान को लेकर भी कलेक्टर ने गंभीरता दिखाई और सभी विभागों को निर्देश दिए कि हर प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आबकारी विभाग को राजसात किए गए वाहनों की शीघ्र नीलामी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।


इसके साथ ही ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के तहत हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और प्रत्येक माह सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण 10 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ करने की हिदायत दी।


बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now