नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विवाह पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुधीर रंजन पट्टजोशी, बेटी को दिया आशीर्वाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विवाह पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुधीर रंजन पट्टजोशी, बेटी को दिया आशीर्वाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

धर्मगढ़ विधायक ने परिवार से मिलकर साझा किए सुख-दुःख, जनसंपर्क और सादगी की हुई सराहना

कालाहांडी: ओडिशा के धर्मगढ़ क्षेत्र में आयोजित एक पारिवारिक विवाह पूर्व कार्यक्रम में स्थानीय धर्मगढ़ विधायक सुधीर रंजन पट्टजोशी।शामिल हुए और परिवार को शुभकामनाएं देते हुए बेटी को आशीर्वाद प्रदान किया। यह कार्यक्रम समाजसेवी एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अरुण कुमार तायल के परिवार में आयोजित किया गया था।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार तायल और श्रीमती बरखा देवी की सुपुत्री आयुष्मती मिलन सीए का विवाह आयुष्मान अमन सीए के साथ आगामी 20 अप्रैल को तितिलागढ़ स्थित डीएन रिसोर्ट में संपन्न होना तय हुआ है। इसी क्रम में आयोजित बान कार्यक्रम में विधायक सुधीर रंजन पट्टजोशी विशेष रूप से उपस्थित होकर परिवारजनों से मुलाकात की और नववधू को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अरुण कुमार तायल के परिवार के सदस्यों से आत्मीयता के साथ बातचीत की, परिवार के हालचाल पूछे और सभी से मिलकर जलपान किया। उन्होंने विवाह समारोह के लिए अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक की सादगी और आत्मीय व्यवहार की सराहना की।
विधायक के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद स्थानीय लोगों ने उनके जनसंपर्क और व्यवहार की चर्चा करते हुए कहा कि सुधीर रंजन पट्टजोशी हर परिवार तक पहुंच रखने वाले जनप्रतिनिधि हैं। वे क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा उपस्थित रहते हैं और सभी की समस्याओं को सुनते हैं। क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि जनता को ऐसे ही संवेदनशील और सक्रिय जनप्रतिनिधि की आवश्यकता होती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now