नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला जनसंपर्क समन्वयक गौरव साव को भावभीनी विदाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला जनसंपर्क समन्वयक गौरव साव को भावभीनी विदाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सुकमा स्थानांतरण पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएँ, कार्यकाल की सराहना

जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली के जिला समन्वयक गौरव साव के सुकमा स्थानांतरण होने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि गौरव साव ने अपने कार्यकाल में मुंगेली जिले में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार को नई दिशा दी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का उपयोग करते हुए उन्होंने जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर प्रसारित की, जिससे लोगों को समय पर जानकारी मिलती रही।
जिला जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि गौरव साव की कार्यशैली सदैव सकारात्मक और समन्वयकारी रही। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य किया, जिससे विभागीय कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ। उनके नेतृत्व में विभाग ने जिले में एक अलग पहचान बनाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि सुकमा जिले में भी वे अपनी कार्यकुशलता से नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।
कार्यक्रम में गौरव साव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंगेली में बिताए गए दो वर्ष उनके जीवन के अत्यंत महत्वपूर्ण और यादगार रहे हैं। यहाँ उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीखने और कार्य करने का अवसर मिला, जिसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे इसी समर्पण और अनुभव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर नए पदस्थापना स्थल सुकमा के लिए शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now