हादसे के बाद सक्ती पहुँचे उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, घायलों का लिया हाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सक्ती, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री ने जताया गहरा शोक
बॉयलर विस्फोट में जनहानि पर संवेदना व्यक्त, घायलों के बेहतर उपचार और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश
सक्ती जिले के डभरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस हादसे में श्रमिकों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर चर्चा कर जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की निगरानी में राहत कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है तथा घायलों को शीघ्र और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो और आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि इस दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध श्रम कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






