नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी सूरज साहू गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी सूरज साहू गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

इंस्टाग्राम से हुई पहचान के बाद बनाया शारीरिक संबंध, महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई में आरोपी पकड़ा गया

रायगढ़: महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना रायगढ़ में दर्ज मामले में आरोपी सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू को उसके घर सरिया से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पूरे मामले की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 24 मार्च 2026 को 29 वर्षीय युवती ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि अप्रैल 2024 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण युवती ने उस समय किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।
शिकायत में यह भी बताया गया कि नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः 5 मार्च 2026 को सरिया के बाजार चौक में मिलने के बाद उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आहत युवती ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) और 69 में मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया और रायगढ़ लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुमु कैवर्त सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है तथा ऐसे मामलों में आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now