नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लैलूंगा में अवैध अफीम कार्रवाई — 3 आरोपी गिरफ्तार, 61 किलो से अधिक अफीम जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लैलूंगा में अवैध अफीम कार्रवाई — 3 आरोपी गिरफ्तार, 61 किलो से अधिक अफीम जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


रायगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन ने लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव और मुड़ागांव में अवैध अफीम की खेती पर सघन कार्रवाई की है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस, कृषि विभाग, आबकारी, एफएसएल और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने फिजिकल और ड्रोन सर्वे के माध्यम से अवैध गतिविधियों की पहचान कर कार्रवाई की।


23 मार्च 2026 को नवीन घटगांव में टीम ने भूमिस्वामी सादराम नागवंशी (60 वर्ष) के खसरा नंबर 412 की भूमि में लगभग 2 डिसमिल हिस्से में अफीम की अवैध खेती पाई। आरोपी के कब्जे से 6.1 किलोग्राम सूखे पत्ते और 16 किलोग्राम सूखे डंठल जब्त किए गए। आरोपी ने अफीम की खेती करना स्वीकार किया।

समान ग्राम में अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष) के घर से 14 किलोग्राम सूखी अफीम बरामद की गई। टीम के पहुंचने पर आरोपी द्वारा साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि यह अफीम उसकी पुश्तैनी भूमि पर उगाई गई थी।


इस कार्रवाई की कड़ी में मुड़ागांव में आरोपी तानसिंह नागवंशी (32 वर्ष) के कब्जे से लगभग 4 किलोग्राम अफीम पोस्त जब्त किया गया। आरोपी ने बताया कि फसल पूर्ण विकसित नहीं होने पर उसे छोटे टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक बोरे में छिपाया गया था, जिसे नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था।


तीनों मामलों में कुल 61 किलो से अधिक अफीम जब्त की गई और तीनों आरोपियों को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

गिरफ्तार आरोपी:

सादराम नागवंशी (60 वर्ष) – ग्राम नवीन घटगांव
अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष) – ग्राम नवीन घटगांव
तानसिंह नागवंशी (32 वर्ष) – ग्राम मुड़ागांव

एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह का संदेश:


“राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रशासन और पुलिस गंभीरता पूर्वक कार्रवाई कर रही है। जिले में कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती, भंडारण या क्रय-विक्रय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now