नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने की महिला जेल दाखिल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में सब इंजीनियर पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर दस लाख रूपये की ठगी करने की आरोपी महिला को थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थिया पायल उम्र 29 वर्ष निवासी सेक्टर-07 भिलाई द्वारा थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि विगत वर्ष 02 अगस्त 2023 को महाराजा चौक स्थित एक दुकान में उसकी मुलाकात प्रिया देशमुख से हुई। प्रिया देशमुख द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में सब इंजीनियर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल बीस लाख रुपये की मांग की गई , जिसमें से दस लाख रुपये अग्रिम के रूप में लिये गये। आरोपिया द्वारा प्रार्थिया को अपने सहयोगी रजत गुप्ता से मिलवाया गया , जिसने स्वयं को मंत्रालय में कार्यरत बताते हुये नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। माह नवम्बर 2023 में रायपुर सर्किट हाउस में प्रार्थिया को एई पद का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया गया। प्रार्थिया की शिकायत पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 420 , 467 , 468 , 120(बी) भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपिया प्रिया देशमुख को चिन्हित कर चौबीस घंटे के भीतर थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण के अन्य आरोपी की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही रही।
गिरफ्तार आरोपीगण –
प्रिया देशमुख निवासी न्यू आदर्श नगर जोन-02 , पद्मनाभपुर , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामाग्री –
प्रकरण में दस्तावेजी साक्ष्य (फर्जी नियुक्ति पत्र आदि) जप्त।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






