आर्य समाज धर्मशाला में चोरी का खुलासा, कुछ ही घंटों में आरोपी और 3 नाबालिग गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सरकंडा पुलिस ने 40 हजार रुपये के तांबे के बर्तन, पूजा सामग्री और अन्य सामान बरामद किए
बिलासपुर ACGN:- थाना सरकंडा पुलिस को चोरी के एक मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी और उसके तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार आर्य समाज धर्मशाला से तांबे के बर्तन, पूजा सामग्री, साउंड बॉक्स, कपड़े और अन्य घरेलू सामान सहित लगभग 40 हजार रुपये की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी निखिल साहू (19 वर्ष) निवासी अशोक नगर सरकंडा को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ शामिल तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।
मामले की जानकारी के अनुसार प्रार्थी वेद आर्य ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि होली पर्व के कारण वह धर्मशाला में ताला लगाकर अपने गांव चला गया था। इसी दौरान फोन पर सूचना मिली कि आर्य समाज धर्मशाला का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखने पर स्टोर रूम में रखे तांबे के बर्तन, प्लेट, ग्लास, चम्मच, लोटा, पूजा सामग्री, साउंड बॉक्स और अन्य सामान गायब मिला।
मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेही निखिल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, वहीं नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


