नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, गैस सिलेंडर कीमत वृद्धि के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, गैस सिलेंडर कीमत वृद्धि के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरहमपुर, गंजाम ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

महिला कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकार और महंगाई के मुद्दे उठाए, इंदिरा गांधी को किया याद

बरहमपुर ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गंजाम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय बापूजी आश्रम में कार्यक्रम आयोजित कर महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में गंजाम (पूर्वी) के सभापति रश्मी रंजन पटनायक की उपस्थिति में महिला अध्यक्ष बान्नजा पांडा और उपाध्यक्ष बूदावन खटाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सहित कई महान हस्तियों को स्मरण करते हुए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।


कार्यक्रम के बाद कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाते हुए सरकार से महिलाओं को राहत देने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में सुबासिनी पटनायक, गीतांजलि साहू, रश्मिता साहू, सुज्ञानी, कृष्णा गौड़, काली प्रसाद पाढ़ी, प्रह्लाद गौड़ सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसर के लिए संघर्ष का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और लोकतंत्र का विकास अधूरा है।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि जब से गंजाम (पूर्वी) में रश्मी रंजन पटनायक ने सभापति का दायित्व संभाला है, तब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है तथा संगठनात्मक गतिविधियां भी लगातार बढ़ रही हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु इन नंबरों पर संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now