नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला साहू संघ ने मनाया होली मिलन व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला साहू संघ ने मनाया होली मिलन व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

माता कर्मा की आरती से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, समाज में महिलाओं की एकजुटता और सशक्तिकरण पर दिया जोर

सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिला महिला साहू संघ द्वारा 8 मार्च को मानपुर सामुदायिक भवन में होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की आरती के साथ की गई, जिसके पश्चात समाज की महिलाओं को एकजुट करने और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम लल्लू साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, सम्मान और संस्कार की आधारशिला माना गया है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, खेल, विज्ञान और व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब एक महिला सशक्त होती है तो उसके साथ उसका परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियां भी सशक्त बनती हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महिला जिला उपाध्यक्ष देवमुनिया साहू ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा, आत्मविश्वास और स्वावलंबन के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।


जिला महामंत्री दुर्गा साहू ने उपस्थित माताओं और बहनों से आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ें तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी निभाती हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः देखने को मिलता है।
कार्यक्रम में उपस्थित साहू समाज के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश साहू, श्यामदास साहू, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ साहू (मोंटू), खुशवंत साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित रहीं। महिला संघ से दुर्गा साहू, मंजू साहू, सुमन साहू, उमा साहू, आशा साहू, सुशीला साहू, पूर्णिमा साहू, नीलू साहू, अनिता साहू, सुषमा साहू, संतोषी साहू, पुनीता, सीमा साहू, ममता साहू, रेनु साहू, डॉ. चंदा मरकाम, सुनीता साहू, कविता, उर्मिला देवन्ती साहू, लक्ष्मी साहू, रूक्मणी, सपना साहू, वर्षा साहू, रीता साहू, छाया साहू, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
 7647981711, 9303948009 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now