नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंक सेंधमारी और मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंक सेंधमारी और मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी करने वाला आरोपी पकड़ा, मोबाइल दुकान चोरी के दो आरोपी भी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

सूरजपुर ACGN:- विश्रामपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुम्दा स्थित ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन मामलों में कुल लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।


जानकारी के अनुसार कुम्दा स्थित ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक धीरेन्द्र मौर्य ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मार्च 2026 की शाम बैंक बंद कर घर चले गए थे और 4 मार्च को होली पर्व के कारण अवकाश था। 5 मार्च की सुबह जब बैंक के कर्मचारी नामिक दास बैंक खोलने पहुंचे तो देखा कि बैंक के पीछे आंगन की ओर वॉल्ट रूम की दीवार में सेंध लगी हुई है। अंदर जाकर देखने पर तिजोरी का हैंडल टूटा हुआ था और सीसीटीवी कैमरे का तार भी कटा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए), 324(4) और 62 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की सूचना मिलते ही डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने अज्ञात आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन कर पतासाजी शुरू की और मुखबिर की सूचना पर कुम्दा कॉलोनी से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेन्द्र चतुर्वेदी पिता स्वर्गीय अवधेश चतुर्वेदी उम्र 45 वर्ष निवासी भटलु थाना बिछिया जिला रीवा मध्यप्रदेश वर्तमान निवासी कुम्दा कॉलोनी बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रात में बैंक के पीछे से अंदर घुसा और सब्बल से दीवार तोड़कर तिजोरी खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसने 4 मार्च की रात नरेश के गैरेज का ताला तोड़कर वहां से कई सामान चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गैरेज से चोरी किया गया 36 अलग-अलग सामान लगभग 1 लाख रुपये कीमत का बरामद कर लिया है।
इसी तरह दूसरी घटना में श्रीराम मोबाइल शॉप के संचालक अमित सिंह ने थाना विश्रामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 फरवरी की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब दुकान खोली तो दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अज्ञात चोर 17 नए मोबाइल और रिपेयरिंग के लिए आए 10 पुराने मोबाइल चोरी कर ले गए थे। इस पर पुलिस ने धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच के दौरान 8 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तालाबपारा के अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू और विमल उर्फ नान बाउ चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने एकता स्टेडियम विश्रामपुर में मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी की योजना बनाई और रात करीब 2 बजे दुकान के पीछे की दीवार गैंता से तोड़कर 17 नए और 10 पुराने मोबाइल चोरी कर लिए।


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 27 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये है तथा घटना में प्रयुक्त गैंता बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू उम्र 22 वर्ष और विमल उर्फ नान बाउ उम्र 21 वर्ष निवासी तलवापारा शिवनंदनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1.बैंक सेंधमारी मामले का आरोपी: राजेन्द्र चतुर्वेदी
2.मोबाइल दुकान चोरी मामले के आरोपी: 1/अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू,2/ विमल उर्फ नान बाउ

इन दोनों मामलों के खुलासे में थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में एएसआई विशाल मिश्रा, गुड्डू कुशवाहा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, जयप्रकाश तिवारी, सोहर लाल पावले, आरक्षक शिव राजवाड़े, खेलसाय राजवाड़े, कुंदन सिंह, अखिलेश पाण्डेय, दिलपाल कसेरा, मनोज शर्मा, उमेश राजवाड़े, संजीव राजवाड़े, योगेश्वर सिंह कंवर तथा साइबर सेल के रोशन सिंह और अजय प्रताप राव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था संगठन जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now