नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन : मुख्यमंत्री श्री साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन : मुख्यमंत्री श्री साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर : छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जूदेव की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन किया, उनके आदर्श और सेवा को बताया प्रेरणास्रोत

रायपुर ACGN:- रायपुर जिले में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जूदेव जी के सामाजिक और राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन पूरी तरह समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जूदेव जी ने निस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए काम किया। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि स्वर्गीय जूदेव ने वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज की पहचान, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से जनजातीय समाज में आत्मगौरव और सकारात्मक चेतना का संचार हुआ।


इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय जूदेव के योगदान और आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था संगठन जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें: 7647981711 / 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now