सूरजपुर में साहू समाज की मासिक बैठक संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
माता कर्मा जयंती की तैयारी और मंगल भवन निर्माण कार्य जल्द पूरा करने पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर में साहू समाज की मासिक बैठक का आयोजन नगर पालिका परिषद के मंगल भवन में किया गया। बैठक में जिले भर से आए समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में सरगुजा संभाग स्तरीय माता कर्मा जयंती के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान साहू समाज के नवीन मंगल भवन निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने और निर्माण स्थल पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के विषय पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में समाज के आर्थिक प्रबंधन पर भी जानकारी साझा की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष रामल्लू साहू ने समाज के फंडिंग और खर्चों का विस्तृत विवरण उपस्थित सदस्यों के सामने रखा।

बैठक में महिला संघ की जिला उपाध्यक्ष देवमुनिया साहू और जिला कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा साहू ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होली मिलन समारोह और महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी। इस पहल की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में समाज के संरक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष जोखन साहू, कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष गैबीनाथ साहू, संगठन सचिव रामप्राण साहू, रामनिवास साहू, थलेश्वर साहू, राजपाल साहू, सुशील साहू, बिरजाराम साहू, मुरारी साहू, दिलेश्वर साहू, आदित्य नारायण साहू, श्यामदास साहू, दयाराम साहू, रमेश साहू, भैयाथान तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू, खुशवंत साहू तथा जिला मीडिया प्रभारी सौरभ साहू (मोंटू) सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था, संगठन, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📢
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































