धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने कार्यशाला आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुंगेली। जिले में आंगनबाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में आंगनबाड़ी सेवाओं से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) तथा सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं के माध्यम से महिलाओं और बच्चों तक शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना तथा समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी सेवाओं के बेहतर संचालन, पोषण स्तर में सुधार और हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में कुपोषण की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक द्वारा बाल संरक्षण, बाल अधिकार, बाल विवाह मुक्त मुंगेली अभियान तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गेंदले, परियोजना समन्वयक उमाशंकर कश्यप, पर्यवेक्षक श्रीमती उमा तिवारी, श्रीमती विभा जैन, पूजा देवांगन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था, संगठन, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






