नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूपीएससी में 35वीं रैंक हासिल करने वाली वैभवी अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने दी बधाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

यूपीएससी में 35वीं रैंक हासिल करने वाली वैभवी अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

रायपुर ACGN:- संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल ने आज विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें मिठाई खिलाकर इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी सफलताएं यह संदेश देती हैं कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास किया जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने युवाओं से भी मेहनत और लगन के साथ अपने सपनों को पूरा करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि वैभवी अग्रवाल भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता शीतल अग्रवाल और भाई विनायक अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था, संगठन, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now